हर मिनट इतना कमाते हैं मुकेश अंबानी, जानकर हैरान रह जाएंगे आप - Hindi Short Story

प्रेरक कहानियाँ इंसान को निराशा से आशा की ओर ले जाने का मार्ग दिखाती हैं। प्रेरक कहानियाँ पढ़ने से इंसान के आचार और विचारों में सकारात्मक भावना आती है।

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 3, 2018

हर मिनट इतना कमाते हैं मुकेश अंबानी, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत के अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हर मिनट कितना कमा लेते होंगे? हाली ही में हुरुन ग्‍लोबल की ओर से जारी की गई रि‍च लि‍स्‍ट में मुकेश अंबानी को 45 बि‍लि‍यन डॉलर (करीब 2.92 लाख करोड़ रुपए) की संपत्‍ति‍ के साथ इस लि‍स्‍ट में सबसे अमीर भारतीय और दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की मुकेश अंबानी हर मिनट 2.35 लाख रुपए कमा लेते हैं जो एक भारतीय की औसत सालाना कमाई से ज्यादा है


इस तरह हर मिनट है इतनी कमाई...
- आंकड़ों के मुताबिक 2015-2016 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई 27,630 करोड़ रूपए हुई थी। कंपनी में बतौर प्रमोटर मुकेश अंबानी की हिस्सेदारी 44.7% है। इस हिसाब से अंबानी का हिस्सा 12,351 करोड रूपए हुआ। इससे हर महीने की कमाई निकालें तो ये हुई 1029 करोड़ रुपए। यानी एक हफ्ते में औसतन 257 करोड़, एक दिन में 34 करोड़ आ रुपए है।
- यानी एक घंटे की कमाई 1.4 करोड़ रूपए और एक मिनट में कमाई 2.35 लाख रूपए है।
- आपको बता दें कि ये केल्क्युलेशन 2015-2016 की फाइनेंशियल रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। हम इस बात का दावा नहीं करते कि अंबानी ठीक इतनी ही कमाई इतने समय में करते होंगे।
नहीं रखते जेब में पैसा
आपको जानकर हैरानी होगी कि हर मिनट 2.35 लाख रुपए कमाने वाले अंबानी अपनी जेब में एक रुपए भी नहीं रखते हैं। एचटी लीडरशिप समिट में मुकेश अंबानी ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कह कि वो जेब में न पैसा रखते हैं और ना ही क्रेडिट कार्ड। उनके सारे बिल्स साथ रहने वाले भरते हैं। उन्होंने कहा- 'पैसा मेरे लिए मायने नहीं रखता। पैसा महज एक संसाधन है। जो कंपनी के लिए जोखिम लेने का काम करता है।
भारत को मिले 56 नए अरबपति
हुरुन ग्‍लोबल की ओर से जारी की गई रि‍च लि‍स्‍ट में भारत को 2017 में 56 नए अरबपति‍ मि‍ले हैं। इसके साथ ही भारत में ऐसे लोगों की संख्‍या 131 हो गई है.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad