क्या हैं दुनियां के सबसे प्रसिद्ध त्यौहार और उत्सव और दुनियां के किन देशो इन्हें किस तरह से मनाया जाता हैं आइये जानते हैं इन्ही के बारे में आज की इस पोस्ट में.
भारत त्योहारों और उत्सवों का देश है, लेकिन दुनिया भर के कई उत्सव ऐसे भी हैं जो अपने आप में नाच, गाने और पार्टी का एक बेहद शानदार अनुभव हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही विश्वविख्यात उत्सवों के बारे में।
1. रियो डि जेनेरियो कार्निवाल (रियो डि जेनेरियो, ब्राज़ील)
यह कार्निवल दुनिया का सबसे बड़ा कार्निवल माना जाता है। इसमें प्रतिदिन 2 लाख लोग हिस्सा लेते हैं। पहली बार इसका आयोजन 1823 में किया गया। सांबा डांस, शानदार झांकियाँ और सुसज्जित परेड इसकी शान हैं।
2. चाइनीज़ नववर्ष (चीन)
ड्रैगन्स, पटाखों, शानदार रंगीन कपड़े, फूल और लालटेन चीन के सबसे बड़े दिन में चार चांद लगाते हैं। इसे ‘स्प्रिंग फेस्टिवल’ भी कहा जाता है। चीन के कैलेंडर के अनुसार यह सबसे लंबा चलने वाला उत्सव है, जो करीब एक माह तक चलता है।
3. मड फेस्टिवल (दक्षिण कोरिया)
दक्षिण कोरिया की एक कोस्मेटिक कंपनी ने बोरियांग के कीचड़ से बनने वाले प्रॉडक्ट्स मार्केट में उतारे। लेकिन कंपनी विज्ञापनों का खर्च नहीं उठा सकती थी। इसी के चलते उसने इस त्यौहार का आयोजन किया और तब से यह लगातार हो रहा है। यदि आप कीचड़ के तालाब, पूल, गढ्ढ़े और स्लाइड से बोर हो जाएं तो आपके लिए कीचड़ में डांस, म्युजिक और पटाखों का इंतजाम भी है।
4. बर्निंग मैन (ब्लैक रॉक डेजॅर्ट, नवादा, अमेरिका)
इस सालाना आयोजन में 48,000 हजार लोग नवादा के रेगिस्तानों में एकत्रित होतें हैं और अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इस उत्सव की प्रथा है कि शनिवार रात को एक बड़ा लकड़ी का पुतला जलाया जाता है। इसे कला, खुले विचारों और आत्म निर्भरता का प्रतीक माना जाता है।
5. हार्विन आइस एंड स्नो फेस्टिवल (हार्बिन, चीन)
यह त्यौहार बर्फ से बनी दुनिया की सबसे शानदार प्रतिमाएं और कलाकृति दर्शाता है। हर साल लोग बर्फ से अद्भुत कलाकृति बनाकर उसे लाइट और लेजर से सजाते हैं। यह वाकई देखने लायक है।
6. व्हाइट नाइट फेस्टिवल (सेंट पीटर्सबर्ग, रूस)
रूस में मध्यरात्रि सूर्य के मौसम के समय इस उत्सव का आयोजन हर साल करवाया जाता है। क्लासिकल बैलेट, ओपेरा जैसे संगीत और म्युजिक के प्रोग्राम के साथ रूसी डांसर, कलाकार, गायक आदि इसकी शान बढ़ाते हैं। यह रूस का सबसे बड़ा सामूहिक आयोजन है जिसमें करीब दस लाख लोग हिस्सा लेते हैं। इसमें विदेशी स्टुडेंट्स खूब आते हैं।
7. मृतकों का दिन (मैक्सिको)
यह मैक्सिकों साथ दुनिया भर की कई संस्कृतियों में भी मनाया जाता है। इसमें परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार मिलकर अपने मृत रिश्तेदारों और परिजनों के लिए प्रार्थना करते हैं। मैक्सिकों में इस दिन बैंक भी बंद रहते हैं। इस दिन चीनी से बनी खोपड़ियां, फूल और मृतकों का पसंदीदा खाना उनकी कब्र पर रखे जाते हैं।
8. रनिंग ऑफ द बुल्स (पैंपलोना, स्पेन)
स्पेन में सांड के समूह के सामने भागने की प्रथा है। शहर की गलियों में करीब एक दर्जन सांडों को खुला छोड़ा जाता है और रॉकेट के जरिए लोगों को सूचना दी जाती है। हालांकि सांडों के सामने भागने के बावजूद मुख्य चोटें भागकर गिरने की वजह से आतीं हैं। सालाना 200 से 300 लोग इसमें घायल होतें हैं।
9. होली (भारत)
सके बारे में अब क्या कहा जाए। पौराणिक कहानियों से जुड़े इस त्यौंहार ने न जाने कितने रंग हर साल ही बिखेरे हैं। होलिका दहन की अगली सुबह रंग, ढोल, नगाड़ों की थाप की छाप बेहद मनमोहक है। नाच, गाने, पानी, रंग, भंग और उल्लास का त्यौंहार है होली।
10. फायर फेस्टिवल (स्कॉटलैंड)
स्कोटलैंड के लेरविक शहर में हर साल जनवरी के आखरी मंगलवार को इसका आयोजन किया जाता है। इस में एक जुलूस निकाला जाता है, जिसका समापन मशाल से एक नाव के जलाने के साथ किया जाता है। इसके बाद पूरे शहर में नाच और जश्न मनाया जाता है।
11. वेनिस कार्निवाल (वेनिस, इटली)
यह त्यौहार करीब 900 से सालों पुराना है। यह तब से मनाया जा रहा है, जब कोई सीमा नहीं थी। हर कोई मनमर्जी से काम करने का आजाद था। यह त्यौंहार मास्क्स को एक नया जीवन प्रदान करता है। पूरे देश से बैंड, कलाकार और मनोरंजक से आतें हैं और रंगीन नावों में नई जान डाल देते हैं। इसे देख कर लगता है कि आप परियों के देश में लौट आएं हैं।
12. लैंटर्न फेस्टिवल (ताइवान)
ताइवान की पिंग्सी जिले में आसमान में हजारों रंगीन कंदील उतारे जातें हैं। इसे बुराई और बिमारी पर जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। यह संदेश देता है कि पिंग्सी महफूज है। इसके साथ कंदीलों में अपनी इच्छा, दुआ आदि भी लिखी जाती है। ऐसे आसमान का नजारा अद्भुत होता है।
13. ला टोमैटीना (स्पैन)
फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के बाद हम इससे अवगत हैं। यह टमाटरों की होली ही है। अपने आप में एक ऐसा अनुभव जिसको आप जरूर जीना चाहेंगे। टमाटर और पानी की फुहार और मनोरंजन को यह त्यौहार आप मिस नहीं करना चाहेंगे।
14. आक्टोबरफेस्ट (म्यूनिख, जर्मनी)
यह दुनिया का सबसे बड़ा बीयर फेस्टिवल है और हर साल म्युनिक में आयोजित होता है। 16 दिन चलने वाले इस आयोजन में पूरी दुनिया से करीब 60 लाख लोग हर साल हिस्सा लेते हैं। यह त्यौंहार सिर्फ बीयर का ही है। 1 लीटर बड़ें बीयर मग्स में बीयर और शानदार संगीत इसकी शान हैं। अभी तो पार्टी शुरु हुई है।
15. नए साल की शाम (सिडनी हार्बर, ऑस्ट्रेलिया)
सिडनी की नई साल की शाम शायद पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन होती है। हर नए साल का स्वागत सिडनी हार्बर पर बेहद ही शानदार तरीके से होता है। पटाखों से बने शानदार दृश्य आपका मन मोह लेंगे। दो चमकदार प्रस्तुति रात को 9 बजे औऱ मध्यरात्रि के समय होती हैं।
16. वाटर फेस्टिवल (थाइलैंड)
थाईलैंड का नया साल वहां के सबसे गर्म दिनों में पड़ता है। इसे शायद थाईलैंड की होली कहा जा सकता है। इस दिन लोग एक दुसरे पर पानी डालते हैं। इसनें मैंथॉल का भी प्रयोग किया जाता है। इससे लगने वाले दाग को अच्छे भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। इसमें हाथियों से भी पानी की फुहारे चलवाई जाती हैं।
17. सेंट पैट्रिक्स डे (ऑयरलैंड)
यह आयरलैंड के सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा त्यौंहार है। इसका नाम सेंट पैट्रिक के नाम पर पड़ा है, जिन्हें आयरलैंड का संरक्षक संत माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन आयरलैंड में ईसाई धर्म का आगमन हुआ था। इसे आयरिश सभ्यता और संस्कृति के जश्न के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन शानदार परेड को आयोजन होता है और लोग मुख्यत: हरे रंग के कपड़े और शैमरॉक पहनते हैं। यदि इस दिन आपने हरा रंग नहीं पहना तो आपको अलग कर दिया जाता है।
18. गे प्राइड परेड (अमस्टर्डम, नीदरलैंड्स)
अगस्त के पहले वीकेंड में एम्स्टर्डम में समलैंगिकों की परेड का आयोजन शान और सम्मान के साथ किया जाता है। इसमें दुनिया भर से हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। समलैंगिक लोगों का यह सबसे बड़ा सार्वजनिक आयोजन है। रंगीन कपड़े, नावों और जश्न का माहौल इसको बेहतरीन बनाते हैं।
19. इंटरनेशनल बैलून फिएस्ता (न्यू मैक्सिको, अमेरिका)
अक्टूबर में अमेरिका के न्यू मैक्सिको में आयोजित इस सालाना समारोह में करीब 7,500 हजार गर्म हवा के गुब्बारों का प्रयोग होता है। इसमें दुनिया के सबसे बड़े गर्म हवा के गुब्बारे की प्रतियोगिता भी होती है। 9 दिन तक ये गुब्बारे आसमान को रंगीन बनाए रखते हैं।
20. बैटल ऑफ ऑरेंजेड (इवरिया, इटली)
इटली के इस त्यौहार में परंपरागत तरीके से एक दुसरे पर संतरे फेके जाते हैं। यह इटली की सबसे बड़ी फूड फाइट है। आपका तो मालूम नहीं, लेकिन मेरा मन ऐसे सभी आयोजनों का हिस्सा बनने का है।
No comments:
Post a Comment